Header Ads Widget

Kiara-Sidharth Wedding:कियारा आडवाणी के कलीरे में छुपी है कपल की लव स्टोरी

 Kiara-Sidharth Wedding:कियारा आडवाणी के कलीरे में छुपी है कपल की लव स्टोरी

शादी का वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें
                           Kaira-sidharth wedding


बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर जो कलीरे पहने थे, उसमें भी कपल की प्रेम कहानी छुपी हुई है।



बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने बीते दिन परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में सात फेरे लिये। बीती रात ही कपल ने अपनी शादी की तस्वीरें भी साझा कीं, जिन्हें देखते ही फैंस की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। इतना ही नहीं, उन्होंने सिद्धार्थ-कियारा को शादी की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दीं। बता दें कि कियारा आडवाणी ने केवल वेडिंग आउटफिट ही नहीं, बल्कि ज्वैलरी भी चुन-चुनकर पहनी थी। यहां तक कि कियारा आडवाणी ने अपना कलीरा भी खास अंदाज में डिजाइन करवाया था। सबसे बड़ी बात तो यह है कि एक्ट्रेस के कलीरे में उनकी लव स्टोरी छुपी हुई थी।



कियारा आडवाणी का कलीरा किसी और ने नहीं बल्कि डिजाइनर मृणालिनी चंद्रा ने डिजाइन किया है। उन्होंने एक वीडियो के जरिए कलीरे की बारीक से बारीक डिटेल साझा की। मृणालिनी चंद्रा ने अपने वीडियो के जरिए बताया कि कलीरे में कैसे चांद, तारों, तितलियों के जरिए कपल की लव स्टोरी बयां की गई है। कियारा आडवाणी के लिए मृणालिनी चंद्रा ने एक मैसेज भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "खूबसूरत कलीरा, हमारी खूबसूरत दुल्हन कियारा आडवाणी के लिए। जो सूरज, चांद और तारों के साथ सपनों की जादुई दुनिया बनाते हैं। कपल की खूबसूरत लव स्टोरी के साथ डिजाइन किया गया।" 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ