Header Ads Widget

Chhatriwali Movie Review: सेफ सेक्स के नाम पर फिर परोसी गई पुरानी कहानी, जानें कैसी है रकुलप्रीत सिंह की 'छतरीवाली'

Chhatriwali Movie Review: सेफ सेक्स के नाम पर फिर परोसी गई पुरानी कहानी, जानें कैसी है रकुलप्रीत सिंह की 'छतरीवाली' :-

अगर आप इस वीकेंड ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म 'छतरीवाली' देखने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले यहां पर फिल्म का रिव्यू पढ़ लें।

फिल्म: छतरीवाली
कास्ट: रकुलप्रीत सिंह, सुमित व्यास, सतीश कौशिक, प्राची शाह और राकेश बेदी
डायरेक्टर: तेजस विजय देओस्कर

क्या है 'छतरीवाली' की कहानी

इस फिल्म की कहानी सानिया ढींगरा यानी रकुल प्रीत सिंह की कहानी पर आधारित है। सानिा केमिस्ट्री ग्रेजुएट है, लेकिन नौकरी के अवसरों की कमी के कारण वह निराश है। वह नौकरी ढूंढ़ने के साथ ही बच्चों को भी ट्यूशन पढ़ाती है। हालांकि रतन लांबा (सतीश कौशिक) से मिलने के बाद सानिया की जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। रतन, सानिया की केमिस्ट्री की जानकारी से इंप्रेस हो जाता है और वह उसे अपनी कंपनी (कंडो कंडोम) में क्वालिटी कंट्रोल हेड के रूप में नौकरी देता है।

शुरुआत में सानिया इस नौकरी के लिए काफी सोच-विचार करती है, लेकिन बाद में वह इसके लिए हां कह देती है। इस कंपनी से जुड़े के बाद सानिया कंडोम के महत्व को समझती है और अपने पतिा ऋषि कालरा (Sumit Vyas) की मानसिकता को भी बदलती है, जिसका मानना है कि 'रेनकोट पहनकर बारिश में भीगने का क्या मजा।' इसके साथ ही वह अपनी बदलते नजरिए से, शहर के छात्रों और महिलाओं को सकारात्मक रूप से प्रभावित करती है।'छतरीवाली' फिल्म का दारोमदार रकुल प्रीत सिंह के कंधों पर टिका है। फिल्म में उनकी पावरफुल एक्टिंग आपको इंप्रेस करेगी। 'छतरीवाली' की स्टोरी लाइन परफेक्ट है। इस फिल्म को "Movie Reviews" की तरफ से 2.5 स्टार दिए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ