Header Ads Widget

M3GAN 2023 Movie Review In Hindi( M3GAN 2023 मूवी रिव्यू हिंदी में )

 M3GAN 2023 Movie Review In Hindi( M3GAN 2023 मूवी रिव्यू हिंदी में )

दोस्तों अगर आप सभी को हॉरर मूवी पसंद है तो आने वाले दिनों में 6 जनवरी 2023 को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में मेगन (M3GAN) मूवी आ रही है जिसको देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जायेंगे. हॉरर मूवी मेगन (M3GAN) का निर्देशन जेरार्ड जॉनस्टोन ने किया है। जबकि मेगन (M3GAN) मूवी में मुख्य भूमिकाओं में एलीसन विलियम्स, वायलेट मैकग्रा, रोनी चींग, ब्रायन जॉर्डन आदि मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है |

अक्सर हमने कई बार हॉरर फिल्मों में गुड़िया को दर्शको को डराते देखा है इनमे से कुछ को देखकर थोडा डर लगता है या फिर हँसी भी आती है, लेकिन अगर बात करे हॉरर मूवी मेगन (M3GAN) की तो मेगन (M3GAN) मूवी की कहानी में भी एक गुड़िया है। लेकिन यह फिल्म वाकई में आपके रोंगटे खड़े कर देगी, हाल ही में यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा मेगन (M3GAN) मूवी का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज किया गया है, इस मूवी का ट्रेलर इतना डरावना है कि किसी का भी पसीना छुट जाए |



फिल्म ‘मेगन’ का ट्रेलर सभी दर्शको के लिए एक डरावना अनुभव लेकर आया है, मेगन (M3GAN) मूवी में एक बच्ची के प्यार में गुड़िया की हैवानियत दर्शको को देखने को मिलने वाली है। मेगन (M3GAN) मूवी के ट्रेलर को देखकर सभी इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है|

मेगन (M3GAN) मूवी कहानी:

मेगन (M3GAN) मूवी की काहनी जेम्मा नामक एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जेम्मा को अचानक ही अपनी अपनी आठ वर्षीय भतीजी कैडी (वायलेट मैकग्रा) का पालन-पोषण करने की ज़िम्मेदारी मिल जाती है. कैडी के माता-पिता की अचानक ही मौत हो जाती है जिसके बाद उसकी देखभाल करने की जिम्मेदारी जेम्मा को मिल जाती है। जेम्मा इस तरह की कोई जिम्मेदारी अभी निभाने को तैयार नहीं है और यह इन सबसे डरती है।



भतीजी कैडी की जिम्मेदारीओ को निभाने के लिए वह कैडी को इंसान जैसी दिखने वाली एक गुड़िया लाकर देती हैं, इस गुड़िया का नाम मेगन (M3GAN) है, गुड़िया M3GAN को बच्चों की हेल्प करने और उनका दोस्त बनने के लिए प्रोग्राम किया गया है। जबकि मेगन गुड़िया को उसकी कंपनी ने इस तरीके से डिजाइन किया है कि वह सभी से बात करने देखने के साथ-साथ इंसानों जैसा पूरा बर्ताव कर सकती है इसके साथ ही M3GAN जिस बच्चे के साथ रहती है वह उस बच्चे की दोस्त, टीचर, खेलने की दोस्त और बच्चे की प्रोटेक्टर सब कुछ बन जाती है।

M3GAN के आ जाने से कैडी की जिंदगी बदलने लगती है जबकि जेम्मा द्वारा M3GAN नामक गुड़िया को लाने का यह फैसला दोनों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल देता है। बाकि पूरी फिल्म की कहानी जानने के लिए आप सभी को मेगन (M3GAN) मूवी को सिनेमाघर में जाकर देखना पड़ेगा |

FAQ.

Q1. मेगन (M3GAN) मूवी कब रिलीज होगी ?

Ans. मेगन (M3GAN) मूवी 6 जनवरी 2023 को रिलीज होगी |

Q2. मेगन (M3GAN) मूवी को कहा देखा जा सकता है ?

Ans. मेगन (M3GAN) मूवी को सिनेमाघर में देखा जा सकता है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ